देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,448 नए मामले, 34 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

Corona

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 34 मरीजों की मौत होने से प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1359 हो गयी है।

पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 24 मरीजों की मौत हुई जबकि कराईकल में छह और यानम में चार लोगों ने इस जानलेवा वायरस के कारण दम तोड़ दिया।

इससे पहले 18 मई को पुडुचेरी में कोविड-19 के 33 मरीजों की मौत हुई थी।

कोविड-19 के नए मामलों में पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 1160 मामले सामने आए जबकि कराईकल (198), यानम (56) और माहे में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 मामले दर्ज किए गए।

नए मामलों के सामने आने के साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96,060 हो गयी है। पुडुचेरी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16,851 हो गयी है, जिसमें से 2,026 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 14,825 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दर बढ़कर 16.02 प्रतिशत हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि कोविड-19 से ठीक होने की दर 81.04 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत बनी हुई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,903 मरीज ठीक भी हुए हैं।

मोहन कुमार ने बताया कि अब तक 77,850 मरीज इस जानलेवा वायरस से ठीक हो चुके हैं।

पुडुचेरी में अब तक 1,35,992 लोग कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू