देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड के 1444 नए मामले, आठ की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,444 मरीज़ों की पुष्टि हुई जबकि आठ संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

मुंबई, 30 अगस्त महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,444 मरीज़ों की पुष्टि हुई जबकि आठ संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में कुल मामले बढ़कर 80,98,738 हो गए हैं जबकि वायरस के कारण अब तक 1,48,242 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य में कोविड के सोमवार को 810 मरीज़ मिले थे और पांच लोगों की मौत हुई थी। यानी आज 634 नए मामले ज्यादा आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, मुंबई में 516 मामले मिले हैं और तीन संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन में बताया गया है कि कोल्हापुर में दो मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि ठाणे और नागपुर शहरों और चंद्रपुर जिले में एक-एक मौत हुई है।

राज्य में कोरोना वायरस की मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की दर 98.03 फीसदी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 2006 मरीज़ उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 79,39,594 हो गई है और 10,902 मरीज़ संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू