देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 1,432 नये मामले, आठ और मौत होने से मृतक संख्या 1,249 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के 1,432 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,17,670 पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण आठ और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,249 हो गई। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 15 अक्टूबर तेलंगाना में कोविड-19 के 1,432 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,17,670 पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण आठ और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,249 हो गई। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरकार द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 244 मामले सामने आए, इसके बाद मेडचल मल्काजगिरी में 115 और भद्राद्री कोठागुडेम जिले में 99 मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर में आज से सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत, DM का आदेश- पूरी तैयारियों के बाद ही खोलें थियेटर और मल्टीप्लेक्स.

राज्य में अब तक इस बीमारी से 1,93,218 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 23,203 मरीजों का उपचार चल रहा है।

14 अक्टूबर को 38,895 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 37,03,047 नमूनों की जांच हो चुकी है।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान को ‘भूखा नंगा’ कहने पर कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन में कहा गया कि प्रति दस लाख आबादी पर 99,490 जांच हुई हैं।

राज्य में संक्रमण के मामले में मृत्यु दर 0.57 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.5 प्रतिशत है।

तेलंगाना में मरीजों के ठीक होने की दर 88.76 फीसदी है, जबकि देश में यह 87.3 फीसदी है।

घर में पृथक रहने वाले या संस्थागत पृथक-वास केंद्रों में रह रहे व्यक्तियों की संख्या 19,084 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें