विदेश की खबरें | बांग्लादेश में कोविड-19 से 143 लोगों की मौत, एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 143 लोगों की मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गयी ।

ढाका, दो जुलाई बांग्लादेश में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 143 लोगों की मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गयी ।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने चिकित्सा बुलेटिन में कहा है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 143 लोगों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के 8,301 नये मामले सामने आये ।

डेली स्टार समाचार पत्र की खबरों में कहा गया है कि देश में कोविड—19 से मरने वालों की संख्या बढ कर 14,646 हो गयी है ।

बृहस्पतिवार से पहले बांग्लादेश में एक दिन में सर्वाधिक 119 मौत 27 जून को हुयी थी ।

ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र की खबरों में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से हुयी कुल मौतों का 47 प्रतिशत इस साल पहले छह महीने में हुयी है ।

इसमें कहा गया है कि इस साल एक जनवरी से 30 जून के बीच 6,944 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हुयी है और इसके पहले दस महीनों में 7,702 लोगों की मौत हुयी थी । अप्रैल में सबसे अधिक 2404 मौत हुयीं।

अखबार ने कहा है कि बांग्लादेश में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला आठ मार्च 2020 को सामने आया था ।

बांग्लादेश में अभी लॉकडाउन है क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले सप्ताहों में कोविड—19 की स्थिति और भयावह हो सकती है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\