देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 142 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 142 नए मामले सामने आए और दो नयी मौतें हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 142 नए मामले सामने आए और दो नयी मौतें हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नौ फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से कोई मृत्यु नहीं हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,36,529 हो गए और मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,886 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,051 है।

अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को संकमण दर 0.22 प्रतिशत रही।

दिल्ली में 27 जनवरी को कोरोना वायरस के 96 मामले सामने आए थे, जो पिछले नौ महीनों में सबसे कम हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन 41,943 आरटीपीसीआर और 22,385 जांच की गई, जिसके बाद ये 142 नए मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\