देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 14 गुणा और पंजाब में 8.5 गुना वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बीते सात दिन में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 14 गुना जबकि पंजाब में 8.65 गुना वृद्धि हुई है। सरकारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

नयी दिल्ली, 12 जनवरी उत्तर प्रदेश में बीते सात दिन में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 14 गुना जबकि पंजाब में 8.65 गुना वृद्धि हुई है। सरकारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में साझा किये गए आंकड़ों के अनुसार गोवा में बीते एक सप्ताह के दौरान उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4.35 गुना वृद्धि देखी गई है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना 10 मार्च होगी।

बिहार में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 11.27 गुना, मध्य प्रदेश में 10.95 गुना, छत्तीसगढ़ में 8.02 गुना, ओडिशा में 9.4 गुना, राजस्थान में 9.61 गुना, हरियाणा में 6.61 गुना और तमिलनाडु में 6.05 गुना वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार बीते एक सप्ताह में दिल्ली में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 5.03 गुना वृद्धि हुई है। 19 राज्यों में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 10 हजार से अधिक है। चार राज्यों में इनकी संख्या 5 से 10 हजार के बीच और 13 राज्यों में पांच हजार से कम है।

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा करते समय कोविड-19 के चलते डिजिटल और वर्चुअल माध्यमों के जरिये प्रचार करने पर जोर दिया था। साथ ही ऑफलाइन रैलियों तथा रोडशो पर 15 जनवरी तक रोक लगा दी थी। आयोग ने कहा था कि रैलियों और रोडशो पर लगी पाबंदी की 15 जनवरी को समीक्षा की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ