Pakistan: पाकिस्तान में आकाशीय बिजली गिरने से 14 व्यक्तियों की मौत

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के एक सुदूरवर्ती गांव में रविवार को तीन मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 14 व्यक्तियों की मौत हो गई.

आकाशीय बिजली (Photo Credits: Pixabay)

पेशावर, 12 सितंबर : उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान (Pakistan) के एक सुदूरवर्ती गांव में रविवार को तीन मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 14 व्यक्तियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात से गरज व चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई और रविवार तड़के तक जारी रही, जिससे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तोरघर गांव में तीन कच्चे मकान नष्ट हो गए.

हजारा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इन पहाड़ी जिलों में आमतौर पर मानसून के महीनों के दौरान भूस्खलन और बारिश से संबंधित घटनाओं का खतरा रहता है. स्थानीय लोगों और बचाव दल ने मलबे से शव निकाले और दो घायलों को ऐबटाबाद अस्पताल पहुंचाया. अधिकारियों ने बताया कि 14 मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, खैबर पख्तूनख्वा ने प्रभावित गांव में राहत सामग्री और बचाव दल भेजे, लेकिन पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के चलते इन प्रयासों में देरी हुई. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, इस्लामाबाद और पूर्वी बलूचिस्तान के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड