Gujarat Rain: गुजरात में बारिश से संबंधित घटनाओं में 14 लोगों की मौत

गुजरात के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान आंधी, बिजली गिरने और बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

अहमदाबाद, 6 मई : गुजरात के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान आंधी, बिजली गिरने और बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, गुजरात के 253 तालुकों में से 168 में सोमवार को असमय बारिश हुई. खेड़ा, गांधीनगर, मेहसाणा और वडोदरा जिलों में 25 से 40 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई.

एसईओसी के अनुसार, सोमवार को अहमदाबाद, आनंद, खेड़ा, दाहोद, अरावली और वडोदरा जिलों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई, जबकि रविवार को अहमदाबाद के विरमगाम क्षेत्र में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी. तेज़ हवाओं के चलते कई जिलों में पेड़, होर्डिंग और बिजली के खंभे गिर गए वहीं कुछ घर भी ढह गए. इन घटनाओं में कई लोगों के घायल होने की खबर है. एसईओसी के अनुसार, खेड़ा जिले में चार, वडोदरा में तीन, अहमदाबाद, दाहोद और अरावली में दो-दो तथा आनंद जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है. विभिन्न घटनाओं में चार लोगों की मौत पेड़ गिरने से जबकि दो की होर्डिंग गिरने से, दो लोगों की करंट लगने से, तीन की बिजली गिरने से और तीन अन्य की मौत मकान गिरने से हुई है. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: नगरीय निकायों में निजी भागीदारी से बनेंगे विभिन्न सुविधाओं से लैस पार्किंग स्थल

अधिकारियों ने बताया कि दाहोद जिले के लिमखेड़ा में तेज़ हवाओं के कारण आग फैलने से दर्जनों झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं. आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. अगले तीन दिनों में बनासकांठा, कच्छ, साबरकांठा, अरावली और आनंद जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. बारिश के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अगले कुछ दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट