देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत, 3,290 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमित 14 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 3,290 नए मामले सामने आए हैं।

लखनऊ, तीन अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमित 14 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 3,290 नए मामले सामने आए हैं।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 14 और संक्रमितों की मौत होने के बाद अब तक मरने वालों का आंकड़ा 8,850 तक पहुंच गया जबकि 3,290 नये संक्रमितों के मिलने से प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,25,923 हो गई है।

राज्‍य में मिले पिछले 24 घंटे में 750 मरीजों को उपचार के बाद घर भेजा गया है। अब तक 6,00,577 संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

राज्य में इस समय 16,496 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ा है जिससे 24 घंटे में लखनऊ में 1,041 नये मामले पाए गए हैं। लंबे समय बाद लखनऊ में एक ही दिन में पाए गए संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार हो गई है।

इसके अलावा, इसी अवधि में प्रयागराज में 299, वाराणसी में 226 और कानपुर नगर में 171 नये संक्रमित मिले हैं। इस अवधि में लखनऊ में छह संक्रमितों की मौत हो गई है।

अपर मुख्‍य सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को एक दिन में कुल 1.66 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी जबकि अब तक कुल 3.52 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक कुल 64,28,227 टीके की खुराक दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड