देश की खबरें | ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में 14 माओवादी ढेर, दो जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के एक संयुक्त दल ने मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक शीर्ष नेता सहित 14 नक्सलियों को मार गिराया है तथा इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रायपुर/गरियाबंद, 21 जनवरी छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के एक संयुक्त दल ने मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक शीर्ष नेता सहित 14 नक्सलियों को मार गिराया है तथा इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुठभेड़ को "नक्सलवाद के लिए एक और बड़ा झटका" करार देते हुए कहा है कि सुरक्षाबलों ने 'नक्सल मुक्त भारत' के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले सोमवार को इसी अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं थीं तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह फिर से मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 और नक्सली मारे गए। इसके साथ ही अभियान में मारे गए नक्सलियों की संख्या 14 हो गई है।

गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान माओवादियों की केंद्रीय समिति के सदस्य जयराम उर्फ चलपति के रूप में हुई है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेष मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मंगलवार को हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली भी मारी गई हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ का कोबरा बटालियन और ओडिशा से विशेष अभियान दल (एसओजी) के सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल इस अभियान में शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के कुल्हाड़ीघाट संरक्षित वन क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर 19 जनवरी की रात को अभियान शुरू किया गया था।

उन्होंने बताया कि सोमवार को अभियान के दौरान दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया और मुठभेड़ स्थल से एक सेल्फ-लोडिंग राइफल सहित बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और बारूदी सुरंग बरामद किए गए।

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने 'पीटीआई-' को बताया कि इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)