विदेश की खबरें | नेपाल में 14 जिलों को कोविड-19 ‘हॉटस्पॉट’ घोषित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में महामारी की दूसरी लहर के बीच बृहस्पतिवार को काठमांडू घाटी समेत 14 जिलों को कोविड-19 ‘हॉटस्पॉट’ घोषित किया।

काठमांडू, 15 अप्रैल नेपाल में महामारी की दूसरी लहर के बीच बृहस्पतिवार को काठमांडू घाटी समेत 14 जिलों को कोविड-19 ‘हॉटस्पॉट’ घोषित किया।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में इस महामारी के 490 नये मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 2,82,054 पर पहुंच गई है।

मंत्रालय के अनुसार अब तक 2,74,604 लोग स्वस्थ हुए है और 3,066 मरीजों की मौत हुई है।

इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में 3,588 नमूनों की जांच की गई और अब तक देश में इस महामारी के लिए 2,329,547 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इस समय देश के विभिन्न पृथक केन्द्रों में 4,384 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि काठमांडू, ललितपुर, भक्तपुर, कास्की, रूपन्देही, चितवन, बांके, परसा, कैलाली, मोरंग, डांग, सुर्खेत, बारा और बागलुंग जिले कोरोना वायरस की दूसरी लहर से अधिक प्रभावित है।

मंत्रालय ने इन जिलों को कोविड-19 ‘हॉटस्पॉट’ घोषित किया है और इन जिलों में विद्यार्थियों को स्कूलों में नहीं जाने को कहा गया है।

लोगों से आग्रह किया गया है कि वे शाम सात बजे के बाद रेस्तरां और क्लबों में न जाएं।

उन्हें खेल गतिविधियों, व्यायामशालाओं, मंदिरों में पूजा, मेलों, सम्मेलनों, बैठकों, सभाओं, सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल, पार्टी पैलेस, स्वास्थ्य क्लबों और स्विमिंग पूल में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड