देश की खबरें | पुणे के राजीव गांधी प्राणी उद्यान में पांच दिन में 14 हिरणों की मौत, जांच जारी: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे के राजीव गांधी प्राणी उद्यान में पिछले चार-पांच दिनों में अज्ञात कारणों से 14 हिरणों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 15 जुलाई पुणे के राजीव गांधी प्राणी उद्यान में पिछले चार-पांच दिनों में अज्ञात कारणों से 14 हिरणों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुणे नगर निगम के एक पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अधिकारी हिरणों की मौत के कारण का पता लगाने के लिए उनके चारे से संक्रमण सहित विभिन्न संभावनाओं की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया, ‘‘पिछले चार-पांच दिनों से हर दिन हिरणों की मौत हो रही है। हालांकि, मंगलवार को किसी और हिरण की मौत की खबर नहीं मिली है। अब तक 14 हिरण की मौत हो चुकी है।’’

महाराष्ट्र चिड़ियाघर प्राधिकरण (एमजेडए) के अधिकारियों ने मंगलवार को जांच के लिए यहां का दौरा किया।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि हिरणों के बाड़ों से नमूने एकत्र कर लिए गए हैं तथा रोग जांच विभाग और एमजेडए द्वारा प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।

पीएमसी के पशु चिकित्सा अधिकारी घनश्याम पवार ने कहा कि अधिकारी पहले दिन से ही हिरणों की मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

पवार ने कहा, ‘‘विभिन्न विभागों के विभिन्न अधिकारियों ने चिड़ियाघर का दौरा किया है। हिरणों के चारे के नमूनों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इससे कोई संक्रमण तो नहीं फैला है। अगले दो-तीन दिनों में मेडिकल रिपोर्ट आने पर उनकी मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड