देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 139 नए मामले सामने आए, आंकड़ा 1,764 पहुंचा, मृतक संख्या 21 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में बुधवार को कोविड-19 के 139 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,764 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के कारण एक और मरीज की मौत होने के बाद मृतक संख्या 21 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पोर्ट ब्लेयर, 12 अगस्त अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में बुधवार को कोविड-19 के 139 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,764 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के कारण एक और मरीज की मौत होने के बाद मृतक संख्या 21 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामले संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने के दौरान सामने आए।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा कि नए मरीजों के सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 994 हो गई है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण का इलाज कर रहे 40 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 749 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Commander Azaad Lalhari killed in Pulwam: जम्मू कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी आजाद ललहारी ढेर, रियाज नायकू की मौत के बाद बना था हिजबुल कमांडर.

इस बीच, अंतर-द्वीप पोत 'एम वी कोरल क्वीन' के चालक दल के 27 सदस्य संक्रमित पाए गए। नौवहन सेवा निदेशालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जहाज 30 जुलाई को पोर्ट ब्लेयर से लिटिल अंडमान के लिए रवाना हुआ था और अगले दिन वापस लौट आया था। हालांकि, सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को पृथक-वास में हैं।

सूत्रों ने बताया कि तीन अगस्त को उनके नमूने एकत्र किए गए और बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट मिली।

भारतीय नाविक संघ की स्थानीय इकाई के सचिव संजय कुमार ने मांग की है कि नौवहन सेवा निदेशालय को क्षेत्र के सभी जहाजों के चालक दल के सदस्यों को चिकित्सा किट मुहैया करानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले महीने चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना हुए 'एम वी नानकावेरी' में सवार चालक दल के 53 सदस्य और 10 यात्री कोविड​​-19 से संक्रमित पाए गए।

कुमार ने बताया कि ‘एम वी नानकावेरी’ के चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को उनके घरों में पृथक-वास में रहने को कहा गया है और कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुमार ने द्वीपसमूह के लोगों को कुछ समय तक जहाज के यात्रा करने से परहेज करने का आग्रह किया है।

शुभांशि शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\