देश की खबरें | फार्महाउस से 1,350 किलोग्राम गांजा जब्त, चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थो के खिलाफ राज्य में जारी अभियान के तहत कलबुर्गी में एक फार्महाउस से 1,350 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 10 सितम्बर मादक पदार्थो के खिलाफ राज्य में जारी अभियान के तहत कलबुर्गी में एक फार्महाउस से 1,350 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

यह भी पढ़े | School Education in 21st Century: पीएम मोदी NEP 2020 के तहत स्कूली शिक्षा पर आयोजित कॉन्क्लेव को ऑनलाइन संबोधित करेंगे.

उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को 37 वर्षीय एक ऑटो चालक जनान शेखर को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने बताया कि विजयपुरा के सिंदगी तालुक के 22 वर्षीय किसान सिद्धनाथ लावते से उसने मादक पदार्थ लिया था। इसके बाद पुलिस ने लावते को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana: बिहार में नरेंद्र मोदी ने लॉन्च की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और e-Gopala App का किया शुभारंभ, किसानों को मिलेगा लाभ.

लावते ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह बेंगलुरू और मुम्बई में गांजा पहुंचाता है।

पुलिस ने उसकी दी गई जानकारी के आधार पर कलबुर्गी के कमलापुरा से 150 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

मामले की जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि इस गिरोह के सरगना चंद्रकांत और नागनाथ कलबुर्गी में हैं, जिन्हें आठ सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया गया।

चंद्रकांत ने पूछताछ के दौरान बताया कि कलबुर्गी जिले के कलगी तालुक स्थित उसके फार्महाउस में 1,350 किलोग्राम गांजा रखा है। उसने पुलिस को बताया कि वह सब्जियों के बहाने तेलंगाना से पैकेट में गांजा लाते थे।

पुलिस ने बताया कि ओडिशा से तेलंगाना में भारी मात्रा में गांजा पहुंचाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\