देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के 131 नए मामले, 16 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को 22 फरवरी के बाद से कोविड-19 के सबसे कम 131 नये मामले सामने आये तथा 16 मरीजों की मौत हुई। यहां संक्रमण दर घटकर 0.22 फीसद रह गयी है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली में सोमवार को 22 फरवरी के बाद से कोविड-19 के सबसे कम 131 नये मामले सामने आये तथा 16 मरीजों की मौत हुई। यहां संक्रमण दर घटकर 0.22 फीसद रह गयी है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में 22 फरवरी को संक्रमण के 128 मामले सामने आए थे। संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में मरने वालों की संख्या भी पांच अप्रैल के बाद सबसे कम है, तब कोविड-19 के कारण यहां 15 लोगों की मौत हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार फिलहाल महानगर में कोविड-19 के 3226 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 960 घरों में ही पृथकवास में हैं। अबतक यहां 14,31,270 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गये जिनमें से 24,839 की जान चली गयी। शहर में 14.03 लाख से अधिक मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

दिल्ली में रविवार को 255, शनिवार को 213, शुक्रवार को 238, बृहस्पतिवार को 305 तथा बुधवार को 337 नये मामले सामने आये थे। शहर में इस संक्रमण से रविवार को 23, शनिवार को 28, शुक्रवार को 24, बृहस्पतिवार को 44 और बुधवार को 36 लोगों की जान चली गई थी।

सरकारी आंकड़ों के हिसाब से राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर रविवार को 0.4, शनिवार एवं शुक्रवार को 0.3, बृहस्पतिवार को 0.4 एवं बुधवार को 0.5 फीसद रही। रविवार को यहां 59,556 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी थी।

दिल्ली देश में आयी कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में थी और इस लहर के दौरान बड़ी संख्या में रोजाना मामले सामने आये और बड़ी संख्या में लोगों ने जान भी गंवायी।

यहां 20 अप्रैल को 28,395 मामले सामने आये थे जो महामारी के फैलने के बाद से अबतक का सर्वाधिक रोजाना आंकड़ा है। शहर में 22 अप्रैल को संक्रमण दर सर्वाधिक 36.2 फीसद थी। तीन मई यहां सबसे अधिक 448 कोविड-19 मरीजों की जान चली गयी।

पिछले कई दिनों से रोजाना मामले एवं संक्रमण दर घट रही है। पिछले दो सप्ताह से एक फीसद से भी कम संक्रमण दर है। ऐसे में रविवार को दिल्ली सरकार ने सोमवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्तरां खोलने और हर जोन में केवल एक साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज