देश की खबरें | फरीदाबाद में 12वीं के छात्र ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फरीदाबाद जिले के सेक्टर-85 स्थित ऐडोर हैप्पी होम में बुधवार देर रात 12वीं के एक छात्र ने 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी।

फरीदाबाद, 18 जुलाई फरीदाबाद जिले के सेक्टर-85 स्थित ऐडोर हैप्पी होम में बुधवार देर रात 12वीं के एक छात्र ने 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी।

जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पिता द्वारा दिए गए लिखित बयान में कहा गया है कि उनका बेटा दिव्यांशु 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था और बृहस्पतिवार को उसका कॉमर्स का टेस्ट होना था।

बयान में पिता ने कहा कि शायद उनके बेटे ने ठीक से तैयारी नहीं की होगी इसलिए नंबर काम आने की आशंका के चलते हो सकता है कि उसने सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली हो।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में पोस्टपार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मृतक का परिवार मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि मृतक के पिता रवि शेखर मथुरा रोड स्थित हेमला कंपनी में काम करते हैं।

मृतक के पिता रवि शेखर ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा दिव्यांशु ओझा बल्लभगढ़ स्थित रावल स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। उनका बेटा पढ़ने में अच्छा था और उसने 10वीं कक्षा में 85 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।

जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात लगभग 2.45 बजे उन्हें इस घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो दिव्यांशु नीचे सडक़ पर औंधे मुंह पड़ा था।

सं. संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी