उत्तर प्रदेश में इस समय 1,299 कोविड-19 मरीजों का चल रहा इलाज

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''इस समय तक प्रदेश में संक्रिय मामलों की संख्या 1,299 हैं जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 1,507 हैं। कुल 187 लोग पूरी तरह उपचारित होकर घर जा चुके हैं जबकि 21 लोगों की मौत हुई है।''

जमात

लखनऊ, 23 अप्रैल उत्तर प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 1,299 है।

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''इस समय तक प्रदेश में संक्रिय मामलों की संख्या 1,299 हैं जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 1,507 हैं। कुल 187 लोग पूरी तरह उपचारित होकर घर जा चुके हैं जबकि 21 लोगों की मौत हुई है।''

प्रसाद ने कहा, ''ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हमारी पूरी कोशिश है कि हम लोगों को सही समय पर सही चिकित्सा दें ताकि वे उपचारित होकर, स्वस्थ होकर घर लौट सकें।''

उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात या उनके संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 938 है। साथ ही कहा कि इस बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि सावधान रहना है।

प्रसाद ने कहा, ''लोग चेहरे को ढक कर रह रह हैं, मास्क लगा रहे हैं। हमें इसका भी लाभ मिल रहा है। यही वजह है कि संक्रमण की दर स्थिर हो गई है।''

उन्होंने जांच के बारे में बताया कि कल कुल 3,737 नमूने विभिन्न प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे गये। कल प्रयोगशालाओं ने रिकॉर्ड 3,955 नमूनों की जांच की।

प्रमुख सचिव ने बताया कि पृथक वार्ड में 1,584 मरीज हैं जबकि 11, 826 मरीज पृथकवास में हैं। हमारे पास इस समय 16, 869 पृथक बिस्तर बेड हैं जबकि दस हजार आइसोलेशन बिस्तर हैं।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड