बंगाल के तेलिनीपाड़ा में हुई हिंसा के संबंध में 129 गिरफ्तार

राज्य के गृह विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जमात

कोलकाता/हुगली, 14 मई पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तेलिनीपाड़ा में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में शामिल होने के आरोप में अब तक कुल 129 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

राज्य के गृह विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभाग की ओर से यह भी कहा गया कि “कुछ लोग अपने राजनीतिक हित साधने के लिए सांप्रदायिक विषाणु फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।”

गृह विभाग ने ट्वीट किया, “तेलिनीपाड़ा, हुगली में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। अभी तक 129 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। बड़ी संख्या में बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी चौबीस घंटे क्षेत्र में गश्त लगा रहे हैं।”

विभाग ने कहा कि प्रशासन शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और “कुछ लोग अपने राजनीतिक हित साधने के लिए सांप्रदायिक विषाणु फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

रविवार को तेलिनीपाड़ा में एक समुदाय के कुछ लोगों ने कथित तौर पर दूसरे समुदाय को “कोरोना” कहा जिससे उपजे विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया था।

रविवार रात को तेलिनीपाड़ा में स्थित विक्टोरिया जूट मिल क्षेत्र में दो समुदायों के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई।

सोमवार की सुबह हुई झड़प में बम फेंके गए और दुकानों को आग भी लगा दी गई।

क्षेत्र में इंटरनेट सेवा मंगलवार शाम से 17 मई की शाम तक के लिए बंद कर दी गई है और धारा 144 लागू है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड