देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 12,881 नए मामले, 101 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के 12,881 नए मामले सामने आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,09,50,201 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,56,845 पर पहुंच गई।
नयी दिल्ली, 18 फरवरी देश में कोविड-19 के 12,881 नए मामले सामने आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,09,50,201 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,56,845 पर पहुंच गई।
मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर संक्रमण से 101 लोगों की मौत होने के बाद, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,014 पर पहुंच गई।
इसके मुताबिक, कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर कम होकर 1.42 फीसदी रह गई है जबकि संक्रमणमुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.32 फीसदी हो गई है।
इलाज करवा रहे, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1.5 लाख से कम बनी हुई है।
देश में 1,37,342 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.25 फीसदी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 17 फरवरी तक 20,87,03,791 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,26,562 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी।
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में वायरस से जिन 101 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 40, केरल के 16 और पंजाब के 10 लोग थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,56,014 लोगों की मौत हुई हैं, जिनमें से महाराष्ट्र के 51,631, तमिलनाडु के 12,438, कर्नाटक के 12,276, दिल्ली के 10,894, पश्चिम बंगाल के 10,237, उत्तर प्रदेश के 8,707 और आंध्र प्रदेश के 7,165 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)