देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के 10 कर्मियों सहित 127 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 127 नये मामले सामने आये जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 6,549 हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

श्रीनगर, 25 जून जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 127 नये मामले सामने आये जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 6,549 हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में सामने आये 127 नये मामलों में संक्रमित पाये गए सीआरपीएफ के 10 कर्मी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | बड़ी खबर! 12 अगस्त तक पटरी पर नहीं लौटेंगी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें, टिकट का पूरा पैसा होगा रिफंड.

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के नये मामलों में से 14 मामले जम्मू क्षेत्र से जबकि 113 घाटी से हैं।

जम्मू कश्मीर में ऐसे मरीजों की संख्या 2,492 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। कुल 3,967 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 839 हुई : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बृहस्पतिवार को सामने आये नये मामलों में 20 वे लोग शामिल हैं जो हाल में केंद्र शासित प्रदेश लौटे थे। इन मामलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 कर्मियों के मामले भी शामिल हैं जो संक्रमित पाये गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई है जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 91 हो गई है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दो मौतें कश्मीर घाटी में हुई जबकि एक अन्य मरीज की मौत जम्मू क्षेत्र में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड