देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,254 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,254 नए मामले सामने आए जो कि पिछले तीन महीने से भी अधिक समय में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है।

नयी दिल्ली, 24 मार्च दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,254 नए मामले सामने आए जो कि पिछले तीन महीने से भी अधिक समय में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि महामारी से छह और मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अभी 4,890 मरीज उपचाराधीन हैं।

संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 6,51,227 हो गए और अब तक 6.35 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को आदेश दिया कि होली और नवरात्रि के दौरान सार्वजनिक तौर पर उत्सव मनाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज