झारखंड के 1,250 प्रवासी श्रमिक पहली विशेष ट्रेन से हटिया पहुंचे

तेलंगाना से चली विशेष ट्रेन पूरी तरह सैनेटाइज किये गये हटिया रेलवे स्टेशन पर रात्रि लगभग सवा ग्यारह बजे पहुंची।

जमात

लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को उनके राज्य पहुंचाने के लिए चलाई गई पहली विशेष ट्रेन से पहुंचे लोगों का स्वागत रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों ने फूल, खाने के पैकेट और पानी के साथ किया।

तेलंगाना से चली विशेष ट्रेन पूरी तरह सैनेटाइज किये गये हटिया रेलवे स्टेशन पर रात्रि लगभग सवा ग्यारह बजे पहुंची।

रांची के उपायुक्त ने बताया कि यहां पहले से तैनात 60 बसों से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी प्रवासियों को उनके गृह जिले के लिए रवाना कर दिया गया। प्रवासी लोगों का खाने के पैकेट, पानी की बोतलों और फूल देकर स्वागत किया गया।

इसके साथ ही झारखंड के प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और पर्यटकों को रांची लाये जाने के लिए चलायी गयी विशेष ट्रेनों के यहां पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।

प्रवासियों के रिश्तेदारों को स्टेशन न आने का निर्देश दिया गया था क्योंकि सभी प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

इससे पहले सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रवासी मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को तेलंगाना से लेकर विशेष ट्रेन तड़के हैदराबाद के लिंगमपल्ली से रवाना हुई। स्टेशन पर प्रवासियों के पहुंचने से पहले पूरे स्टेशन को सैनिटाइज किया गया और स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां 200 पुलिसकर्मी और जिला प्रशासन तथा रेलवे के भी 200 अधिकारी तैनात किये गये थे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोटा से भी शुक्रवार रात्रि दो विशेष ट्रेनें राज्य के छात्रों को लेकर यहां के लिए रवाना हो गयीं और इन ट्रेनों से आने वाले छात्रों तथा उनके अभिभावकों के लिए भी इसी तर्ज पर सारी व्यवस्थाएं राज्य सरकार तथा रेलवे करेगी।

सभी प्रवासियों की यहां पहुंचने पर जांच की गयी और उन्हें झारखंड में उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन ने की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी