देश की खबरें | अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने के बाद 125 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद शहर में रविवार को एक 10 मंजिला अस्पताल इमारत के बेसमेंट में आग लगने से परिसर में घना धुआं फैल गया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर लगभग 125 मरीजों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने कहा यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 30 जुलाई गुजरात के अहमदाबाद शहर में रविवार को एक 10 मंजिला अस्पताल इमारत के बेसमेंट में आग लगने से परिसर में घना धुआं फैल गया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर लगभग 125 मरीजों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने कहा यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर के साहिबबाग में स्थित राजस्थान अस्पताल में तड़के करीब साढ़े चार बजे लगी। आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के बेसमेंट में खड़ा एक चार पहिया वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में जारी नवीकरण कार्य के कारण बेसमेंट में रखी कई वस्तुओं में आग लग गई और घना धुआं फैल गया।

उन्होंने कहा कि इमारत के दो बेसमेंट में घने धुएं के कारण आग पर काबू पाने में लगभग आठ घंटे लग गए और दमकल कर्मियों को एक बेसमेंट में प्रवेश करने में परेशानियां हुईं।

राजस्थान हॉस्पिटल का संचालन एक परमार्थ ट्रस्ट करता है।

साहिबबाग थाने के निरीक्षक एम. डी चंपावत ने बताया कि राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लगी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के बेसमेंट से घना धुआं निकल रहा था।

चंपावत ने कहा, "लगभग 125 मरीजों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और फिर विभिन्न अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\