नयी दिल्ली, 29 नवंबर सरकार ने बुधवार को कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण के लिए चालू वित्त वर्ष में 125 नयी परियोजनाएं शुरू की गई हैं।
इस समय देश में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की काफी मांग है जिसे आम तौर पर आयात से ही पूरा किया जाता है। महत्वपूर्ण खनिजों का उपयोग नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है।
खान सचिव वी एल कांत राव ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ''मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी है कि चालू वित्त वर्ष में हमने महत्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण के लिए 125 नयी परियोजनाएं शुरू की हैं।''
उन्होंने कहा कि सरकार खनिजों की तलाश करने वाली एजेंसियों को महत्वपूर्ण खनिजों की खोज पर 25 प्रतिशत का प्रोत्साहन दे रही है।
हाल ही में खनन नियमों में संशोधन करके 24 खनिजों को महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के रूप में अधिसूचित किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY