देश की खबरें | पुडुचेरी में सामने आये कोविड-19 के 1,237 नए मामले, 26 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,237 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,000 से अधिक हो गयी तथा 26 और लोगों के दम तोड़ देने से मृतक संख्या बढ़कर 1408 हो गयी है।।

Corona

पुडुचेरी, 25 मई पुडुचेरी में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,237 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,000 से अधिक हो गयी तथा 26 और लोगों के दम तोड़ देने से मृतक संख्या बढ़कर 1408 हो गयी है।।

प्रदेश में 9,148 नमूनों की जांच के बाद 1237 और लोगों के संक्रमित होने का पता चला और संक्रमितों की संख्या 98,219 हो गयी। प्रदेश में फिलहाल संक्रमण दर 13.52 फीसद है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि संक्रमण से 26 और लोगों ने दम तोड़ दिया। उनमें 16 लेागों में अन्य कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 81,336 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। प्रदेश में कोविड-19 से मृत्युदर 1.43 फीसद और स्वस्थ होने की दर 82.81 फीसद है।

कुमार ने बताया कि पुडुचेरी में अब तक 9.87 लाख नमूनों की जांच की गयी है और इनमें से 8.69 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि 34,320 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 21,173 कर्मियों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों और 45 साल से ज्यादा की उम्र श्रेणी में 1,39,936 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराकें लग चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू