देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 के 12,286 नये मामले, 163 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण से 163 और मरीजों की मौत की सूचना मिली जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 6,238 हो गई। वहीं कोविड-19 के 12,286 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,65,028 हो गई।

चंडीगढ़, 13 मई हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण से 163 और मरीजों की मौत की सूचना मिली जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 6,238 हो गई। वहीं कोविड-19 के 12,286 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,65,028 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, इन 163 मौतों में से गुरुग्राम और रोहतक में 17-17, करनाल में 15, हिसार में 14 और भिवानी में 12 मरीजों की मौत शामिल हैं।

जिन जिलों में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आये उनमें गुरुग्राम (2,159), सिरसा (1,350), फरीदाबाद (1,091) और हिसार (1,166) शामिल हैं।

राज्य में कुल उपचाराधीन मामलों संख्या 1,03,140 है जबकि अब तक कुल 5,55,650 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

संक्रमण की दर 8.24 प्रतिशत और ठीक होने की दर 83.55 प्रतिशत है।

वहीं बृहस्पतिवार को पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 184 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 11,297 हो गई। वहीं कोविड-19 के 8,494 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,75,949 हो गई।

राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या में मामूली कमी आयी है और यह 79,950 हो गई जो बुधवार को 79,963 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\