देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 122 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड​​​​-19 के 122 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,076 हो गई, जबकि इस बीमारी से एक और व्यक्ति की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 194 हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

लेह, पांच जून लद्दाख में कोविड​​​​-19 के 122 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,076 हो गई, जबकि इस बीमारी से एक और व्यक्ति की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 194 हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लेह में कोविड​​​​-19 से एक मौत हुई है। जिले में अब तक कोरोना वायरस से 140 लोगों की मौत हुई हैं। करगिल जिले में संक्रमण से मौत के अब तक 54 मामले आये हैं।

नए मामलों में से 115 लेह जिले में सामने आए जबकि शेष सात करगिल जिले में आए। केंद्र शासित प्रदेश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,354 है, जिनमें से 1,153 लेह में और 201 करगिल में है।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 272 कोविड रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे यहां अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 17,528 हो गई।

उन्होंने बताया कि लेह जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के 16 होटलों का निरीक्षण किया और दो पर्यटकों को अनिवार्य आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के बजाय आरएटी रिपोर्ट के साथ पाया।

उन्होंने बताया कि टीम ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और जुर्माना लगाया, दोनों पर्यटकों को एक सप्ताह के लिए एक होटल में पृथक-वास में रखा गया।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि लेह जिले ने स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों, 60 से अधिक उम्र के लोगों तथा 45-59 आयु वर्ग के सभी लोगों को पहली खुराक देने में 100 प्रतिशत सफलता हासिल की है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह, लगभग 47.5 प्रतिशत आबादी को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\