COVID-19: भारत में कोविड-19 के 121 नये मामले सामने आए

भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 121 नये मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 856 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

(Photo : X)

नयी दिल्ली, 9 फरवरी भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 121 नये मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 856 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है.

पिछले साल पांच दिसंबर तक कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों तक सिमट गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप और ठंड की वजह से संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई. अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर के बाद एक दिन में सर्वाधिक 841 मामले 31 दिसंबर को सामने आए थे. एक अधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि 'जेएन-1' स्वरूप की वजह से न तो नये मामलों में तेज वृद्धि हुई है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.’’

कुल उपचाराधीन मरीजों में से 92 प्रतिशत मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है. देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और कोविड-19 संक्रमण से 3,915 लोगों की मौत हुई थी.

देशभर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोविड-19 से साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इनसे 5.30 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.40 करोड़ से अधिक है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की कुल 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड