देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1209 नए मामले, 13 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1209 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,86,655 तक पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 18 नवंबर मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1209 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,86,655 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,115 हो गयी है।

यह भी पढ़े | हरियाणा के जींद में 66 लोग कोरोना संक्रमित, 8 शिक्षक और 11 छात्र शामिल: 18 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन और भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, खरगोन, रतलाम, विदिशा, रायसेन, खंडवा, कटनी एवं छतरपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 719 मौतें इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 501, उज्जैन में 98, सागर में 128, जबलपुर में 214 एवं ग्वालियर में 170 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- 2023 तक यमुना नदी के प्रदूषण को 90 प्रतिशत कम करेंगे.

अधिकारी ने बताया कि भोपाल जिले में कोविड-19 के 238 नये मामले आये हैं, जबकि इंदौर में 194 ,ग्वालियर में 123 और जबलपुर में 44 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,86,655 संक्रमितों में से अब तक 1,74,202 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 9,338 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 918 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट