देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 1,208 नये मामले, संक्रमण से और 66 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,208 नये मामले आए। इसके साथ ही राज्य में अभी तक कुल 9,84,731 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

भुवनेश्वर, छह अगस्त ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,208 नये मामले आए। इसके साथ ही राज्य में अभी तक कुल 9,84,731 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण से और 66 लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,302 हो गयी है।

आज आए नये मामलों में से 702 मामले पृथकवास केन्द्रों से हैं जबकि 506 मामले संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के हैं।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 399 नये मामले आए हैं, वहीं कटक से 173 मामले आए हैं। बौध से आज लगातार दूसरे दिन कोई नया मामला नहीं आया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि राज्य के 16 जिलों में संक्रमण से और 66 लोगों के मरने की सूचना है।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 19 लोगों की मौत महामारी से हुई है। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले में आता है। वहीं, कटक में 11, गंजाम में 10, बालेश्वर में छह, अंगुल में चार और क्योंझर में तीन लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी