देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,000 नये मामले, और 390 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 12,248 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 5,15,332 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, नौ अगस्त महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 12,248 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 5,15,332 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में शनिवार को 12,822 मामले सामने आये थे, जो किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में 12 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि और 390 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 17,757 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि 13,348 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ अब तक इस रोग से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 3,51,710 हो गई है।

यह भी पढ़े | DMK MP Kanimozhi-CISF Official Spar Over Hindi: सीआईएसएफ अधिकारी ने हिंदी में किया सवाल तो DMK नेता कनिमोझी ने जताई आपत्ति, सियासत भी हुई शुरू.

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 1,45,558 मरीज उपचाराधीन हैं।

मुंबई में कोविड-19 के 1,066 नये मामले सामने आये तथा 48 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 1,23,382 हो गई, जबकि इस महामारी से 6,799 लोगों की मौत हुई है।

पुणे शहर में 1,433 नये मामले सामने आये जो किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, रविवार को 58 लोगों की मौत भी हुई।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण का पता लगाने के लिये राज्य में अब तक 27,25,090 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\