देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले, लगातार चौथे दिन मौत का कोई मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 1,28,893 पर पहुंच गयी है।

पुडुचेरी, 29 नवंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 1,28,893 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक श्रीरामुलु ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि चार क्षेत्रों पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में से किसी में भी लगातार चौथे दिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,872 बनी हुई है।

श्रीरामुलु ने बताया कि 1,164 नमूनों की जांच करने के बाद ये 12 नए मामले सामने आए। पुडुचेरी में पांच, माहे में चार, कराईकल में तीन नए मामले सामने आए। यनम में पिछले 24 घंटे में संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला। केंद्रशासित प्रदेश में रविवार को संक्रमण के 21 नए मामले पाए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि पुडुचेरी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 296 है जिनमें से 59 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 237 घर पर पृथक-वास में हैं।

श्रीरामुलु ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 28 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और इसी के साथ संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,725 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 19.80 लाख नमूनों की जांच की है। संक्रमण दर 1.03 प्रतिशत दर्ज की गयी है जबकि मृत्यु दर और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.45 प्रतिशत और 98.32 प्रतिशत है। विभाग ने अभी तक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की 12,07,678 खुराक दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\