देश की खबरें | पुडुचेरी के जिपमर के पांच चिकित्सकों सहित 12 और लोग कोविड-19 से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में रविवार को जिपमर अस्पताल के पांच चिकित्सकों सहित 12 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई।

जियो

पुडुचेरी, सात जून पुडुचेरी में रविवार को जिपमर अस्पताल के पांच चिकित्सकों सहित 12 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई।

उपराज्यपाल किरण बेदी ने सोमवार से लॉकडाउन प्रतिबंधों से राहत के मद्देनजर लोगों से सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करने और मास्क पहनने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 13 नए मामले पाए गए : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दो महीने से अधिक समय से बंद पूजा स्थलों और होटलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।

बेदी ने एक वीडियो संदेश में लोगों से कहा, "पुडुचेरी में हालात चुनौतीपूर्ण हैं। सोमवार से गतिविधियां खुलने के साथ ही हमें बहुत सावधान रहना होगा। हमें नहीं पता कि संक्रमण कहां से फैल सकता है, इसलिए हमें बहुत सतर्कता बरतनी चाहिए।"

यह भी पढ़े | खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार.

जिपमर के पांच चिकित्सकों के संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या सात और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 119 हो गई है।

संक्रमित पाए गए गए तीन नए रोगियों को जिपमर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस अस्पताल में इलाजरत मरीजों की संख्या 28 हो गई है।

इन सबको मिलाकर अब केंद्र शासित प्रदेश में इलाजरत मरीजों की संख्या 70 है जबकि 49 लोग ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\