देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 1346 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को 12 और मौत हुईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 967 हो गई है। इसके साथ ही 1346 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 71,955 हो गयी जिनमें से 14,388 रोगी उपचाराधीन हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 24 अगस्त राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को 12 और मौत हुईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 967 हो गई है। इसके साथ ही 1346 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 71,955 हो गयी जिनमें से 14,388 रोगी उपचाराधीन हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में 12 और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें जयपुर, कोटा में तीन-तीन, अजमेर, भीलवाडा, पाली, प्रतापगढ, सीकर, उदयपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी के BJP से सांठगांठ वाले बयान पर बोले पी चिदंबरम, किसी भी ने नहीं दिया ऐसा बयान.

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 967 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 257 हो गयी है जबकि जोधपुर में 87, बीकानेर, भरतपुर में 67—67, अजमेर में 65, कोटा में 63, पाली में 42, नागौर में 41, अलवर, उदयपुर में 23—23 और धौलपुर में 19 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

वहीं सोमवार रात साढे आठ बजे तक तक राज्य में 1346 नये संक्रमित मामलों में जोधपुर में 255, जयपुर में 251, भीलवाडा में 106, अलवर में 85, बीकानेर में 65, अजमेर में 61, पाली में 60, कोटा में 40, चूरू में 35, भरतपुर में 33, उदयपुर में 31, बाडमेर—सिरोही में 27—27, प्रतापगढ में 25, झालावाड़ में 23, राजसमंद में 21, बांसवाडा में 20, बांरा में 19, सीकर में 18, हनुमानगढ में 17, झुंझुनूं में 16, सवाईमाधोपुर में 13, गंगानगर, धौलपुर में 12—12, चित्तौड़गढ़, दौसा, करौली, नागौर में 11—11, डूंगरपुर में 10, बूंदी में 9, टोंक में 8, और जालौर में 3 नये मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर में रहने वाले मुस्लिम शख्स बाबाभाई पठान ने लोगों का जीता दिल, राखी बांधने वाली हिन्दू बहन की 2 बेटियों की उनके रीति-रिवाज के साथ करवाई शादी.

राज्य में अब तक 21,37,137 लोगो के नमूने जांच के लिये गये उनमें से 20,63,202 लोग नेगेटिव पाये गये जबकि 71,955 लोग संक्रमित पाये गये। 1980 लोगों की जांच प्रक्रियाधीन है जबकि 14388 रोगी उपचाराधीन है।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट