विदेश की खबरें | यूक्रेन में मिसाइल और ड्रोन हमले में 12 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव शहर के प्रशासन के अनुसार, लगभग दो महीने में पहली बार राजधानी के चारों ओर हवाई हमलों को लेकर आगाह करने वाले ‘सायरन’ बजने लगे और यूक्रेन की वायु सेना ने कीव के ऊपर 11 क्रूज मिसाइलों और दो ड्रोन को रोका।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कीव शहर के प्रशासन के अनुसार, लगभग दो महीने में पहली बार राजधानी के चारों ओर हवाई हमलों को लेकर आगाह करने वाले ‘सायरन’ बजने लगे और यूक्रेन की वायु सेना ने कीव के ऊपर 11 क्रूज मिसाइलों और दो ड्रोन को रोका।

उमान शहर में नौ मंजिला आवासीय इमारत पर हमला किया गया, जो कीव से लगभग 215 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है।

यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लेमेंको ने बताया कि हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के अनुसार, 17 लोग घायल हुए हैं और तीन बच्चों को मलबे से निकाला गया है।

पूर्वी शहर निप्रो के गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि शहर में एक हमले में 31 वर्षीय महिला और उसकी दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

कीव शहर के प्रशासन के अनुसार, कीव की विमान-रोधी प्रणाली सक्रिय हो गई थी। सुबह करीब चार बजे हमलों को लेकर आगाह करने वाले ‘सायरन’ बजने लगे। यह सब कुछ करीब दो घंटे तक चला। यूक्रेन की राजधानी में नौ मार्च के बाद पहली बार हमले किए गए।

गौरतलब है कि रूस ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमला किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\