देश की खबरें | पंजाब के फिरोजपुर में 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के फिरोजपुर में दो लोगों के कब्जे से कथित तौर पर 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर पंजाब के फिरोजपुर में दो लोगों के कब्जे से कथित तौर पर 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान तरन तारन के मल्लान गांव के रहने वाले गुरबिंदर सिंह और कुलवंत सिंह के रूप में की गई है।

पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है, जिसमें दोनों सवार थे।

पंजाब पुलिस प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा बड़ी मात्रा में हेरोइन की तस्करी के प्रयास की सूचना मिलने के बाद, फिरोजपुर के किला चौक इलाके में खुफिया प्रतिक्रिया बल ने अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सीमावर्ती इलाके से मादक पदार्थ की खेप बरामद करने के बाद इलाके में आने वाले हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया और उनके पास से कुल 12 किलोग्राम वजन की हेरोइन के 16 पैकेट जब्त किए गए।

फिरोजपुर पुलिस की खुफिया प्रतिक्रिया बल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक लखबीर सिंह ने कहा कि दोनों आरोपी पहले से ही स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत कई मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस ने कहा कि हेरोइन बरामद होने के संबंध में फाजिल्का में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट