देश की खबरें | महाराष्ट्र के अमरावती में कोरोना वायरस संक्रमण के 119 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 119 नए मामले सामने आए और महामारी से चार लोगों की मौत हो गई।
अमरावती, 16 अक्टूबर महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 119 नए मामले सामने आए और महामारी से चार लोगों की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15,309 हो गई है और मृतकों की संख्या 347 पर पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि दिनभर में कोविड-19 के 139 मरीज ठीक हो गए जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 13,702 हो गई।
जिले में अभी 1,260 मरीज उपचाराधीन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)