देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 11,666 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 11,666 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,07,01,193 हो गए।
नयी दिल्ली, 28 जनवरी भारत में कोविड-19 के 11,666 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,07,01,193 हो गए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,03,73,606 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.94 प्रतिशत हो गई है।
उसने बताया कि वायरस से 123 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,53,847 हो गए। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।
देश में लगातार नौ दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,73,740 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.62 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 27 जनवरी तक 19,43,38,773 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 7,25,653 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)