विदेश की खबरें | सिंगापुर में कोविड-19 के 11,504 नए मामले, तीन महीनों में सबसे अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में मंगलवार को कोविड-19 के 11,504 नए मामले आए, जो तीन महीनों से अधिक समय में संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं।

सिंगापुर, 29 जून सिंगापुर में मंगलवार को कोविड-19 के 11,504 नए मामले आए, जो तीन महीनों से अधिक समय में संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने लोगों को आगाह किया कि संक्रमण की ताजा लहर उम्मीद से कहीं अधिक पहले आ गयी है।

उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि आगामी हफ्तों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की आशंका है।

कोविड-19 बहु-मंत्रालय कार्य बल के सह-अध्यक्ष वोंग ने सोमवार को कहा था कि अभी इस स्तर पर कोविड-19 सुरक्षा उपाय कड़े करने की आवश्यकता नहीं है लेकिन ‘‘जरूरत पड़ने’’ पर व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि ओमीक्रोन के नए उप-स्वरूप बीए.4 और बीए.5 के कारण हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने मंगलवार को चीनी अखबार लिआन्हे जाओबाओ से कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा था कि अगली लहर जुलाई या अगस्त के आसपास आ सकती है लेकिन अब यह यहां थोड़ी पहले आ गयी है - संभवत: जून (स्कूल) की छुट्टियों के कारण।’’

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक संक्रमण के 14,25,171 मामलों की पुष्टि की है।

इस बीच, मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 18 माह के एक शिशु की इन्सेफेलाइटिस के साथ ही कोविड-19, श्वसन संबंधी वायरस और एंटेरोवायरस संक्रमण के कारण मौत हो गयी। सिंगापुर में कोविड-19 के कारण 12 साल तक की उम्र वाले किसी बच्चे की मौत का यह पहला मामला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\