खेल की खबरें | बांग्लादेश के स्टंप तक छह विकेट पर 115 रन, श्रीलंका पारी की जीत से चार विकेट दूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने पहली पारी में 458 रन बनाकर 211 रन की बढ़त हासिल की थी जबकि बांग्लादेश की टीम अब भी 96 रन से पीछे है और उसके सिर्फ चार विकेट बाकी हैं।

श्रीलंका ने पहली पारी में 458 रन बनाकर 211 रन की बढ़त हासिल की थी जबकि बांग्लादेश की टीम अब भी 96 रन से पीछे है और उसके सिर्फ चार विकेट बाकी हैं।

बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 247 रन पर सिमट गई थी।

बांग्लादेश ने दूसरी पारी में अनामुल हक (19), शादमान इस्लाम (12), मोमिनुल हक (15), कप्तान नजमुल हुसैन शांटो (26), मुश्फिकुर रहीम (26) और मेहदी हसन मिराज (11) के विकेट गंवा दिए।

स्टंप तक लिटन दास 13 रन बनाकर खेल रहे थे।

श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा (13 रन देकर दो विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या (47 रन देकर दो विकेट) ने दो दो विकेट झटके।

इससे पहले श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका (158 रन) ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में 150 से ज्यादा रन बनाए और कुसल मेंडिस ने 87 गेंद में तेजी से 84 रन जुटाकर श्रीलंका को बढ़त हासिल करने में मदद की।

श्रीलंका ने तीसरे दिन सुबह दो विकेट पर 290 रन से आगे खेलना शुरू किया। निसांका रात्रिप्रहरी जयसूर्या के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। बांग्लादेश ने पहले सत्र में चार विकेट झटककर दबदबा बनाने की कोशिश की। पर टीम ने लंच ब्रेक तक छह विकेट गंवाकर 401 रन बना लिए थे।

गॉल में पहले टेस्ट में 187 रन की पारी खेलने वाले निसांका ने छह घंटे से ज्यादा समय तक बल्लेबाजी करते हुए 254 गेंद में 19 चौके से 158 रन बनाए।

बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर ताईजुल इस्लाम ने 131 रन देकर पांच विकेट झटके।

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी