देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,137 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या एक लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,137 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,00,677 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Corona

पुडुचेरी, 27 मई केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,137 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,00,677 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि नये मामले 9,473 नमूनों की जांच के दौरान सामने आए हैं जिसमें संक्रमण की दर 12 प्रतिशत दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में घातक वायरस से 20 और लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 1,455 हो गई है।

इनमें से 15 लोगों की मौत पुडुचेरी क्षेत्र में जबकि यनम में तीन और कराइकल में दो लोगों की मौत हुई।

अधिकारी ने बताया कि छह लोगों को कोई अन्य गंभीर बीमारी नहीं थी।

मृतकों की उम्र 53 वर्ष से 84 वर्ष के बीच थी।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 1,486 मरीज संक्रमण से उबरे हैं और अस्पताल से उन्हें छुट्टी दी गई है।

मोहन कुमार ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,473 है जिसमें से 1,730 अस्पताल में हैं और शेष 12,743 मरीज घरों में पृथक-वास में हैं जबकि 84,749 मरीज अब तक स्वस्थ हुए हैं।

संक्रमण से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत और स्वस्थ होने की दर 84.18 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 10.15 लाख नमूनों की जांच की गई है और उनमें से 8.83 लाख नमूने संक्रमित पाए गए हैं।

विभाग ने अब तक 34,444 स्वास्थ्य कर्मियों का और 21,342 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण किया है।

विभाग ने 60 साल से ऊपर या अन्य बीमारियों वाले 45 वर्ष से ऊपर के अब तक 1,44,909 लोगों को टीका लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\