देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1,115 नये मामले, सात और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,115 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर रविवार को 29,861 हो गई ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 30 अगस्त छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,115 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर रविवार को 29,861 हो गई ।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मृतक संख्या बढ़ कर 269 पहुंच गई।

यह भी पढ़े | Unlock 4.0: योगी सरकार ने जारी की अनलॉक 4 की गाइडलाइंस, मिली ये रियायतें.

वहीं, राज्य में रविवार को 485 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल 13,289 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 16,303 स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | NEET And JEE 2020 Update: 17 साल के जेईई कैंडिडेट ने चीफ जस्टिस एसए बोबडे को लिखी चिट्ठी, COVID-19 और बाढ़ के चलते एग्जाम टालने की अपील की.

अधिकारी ने कहा कि रविवार को सामने आए नए मामलों में से रायपुर जिले से 518, बिलासपुर में 102, राजनांदगांव से 82, दुर्ग से 72, सरगुजा से 58, जांजगीर-चांपा से 42, सूरजपुर से 35, बलौदाबाजार से 34, रायगढ़ से 33, कबीरधाम से 24, गरियाबंद और जशपुर से 13-13 मामले सामने आए, जबकि बाकी मामले अन्य जिलों में सामने आए।

उन्होंने ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 5,71,177 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\