देश की खबरें | ओडिशा में सामने आये कोविड-19 के 11,099 नए मामले, 21 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 के 11,099 और मरीज सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 6,44,401 हो गए जबकि 21 और लोगों के इस वायरस के चलते जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,378 पर पहुंच गई।

भुवनेश्वर, 19 मई ओडिशा में कोविड-19 के 11,099 और मरीज सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 6,44,401 हो गए जबकि 21 और लोगों के इस वायरस के चलते जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,378 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 का उपचार करा रहे लोगों की संख्या 1,05,375 है।

मंगलवार को 10,2422 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए। इन्हें मिला कर अब तक कुल 5,36,595 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि 10,757 नए मामलों में से 6,214 मामले विभिन्न पृथक केंद्रों से सामने आए।

खुर्दा में सबसे अधिक 1460 नए मामले सामने आए। सुंदरगढ़ में 983, कटक में 867, अंगुल में 552, और संबलपुर में 547 नये मामले सामने आए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ अस्पताल में उपचार के दौरान 21 कोविड-19 मरीजों की मौत की सूचना देते हुए अफसोस हो रहा है।’’

राज्य में कुल 53 कोविड-19 मरीजों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई।

इस तटीय राज्य में अभी तक 1.10 करोड़ नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की जा चुकी है। संक्रमण दर 5.83 प्रतिशत है।

फिलहाल राज्य में रोजाना कोविड-19 के 10000 से अधिक नये मामले आते रहने के बीच प्रशसन ने मंगलवार को लॉकडाउन एक जून तक के लिए बढ़ा दिया।

सरकार ने एक राज्य स्तरीय कार्यबल का गठन भी किया है जो चिकित्सकीय ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने एवं अन्य जरूरी इंतजाम करने की पहल करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल