देश की खबरें | केरल में 110 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर केरल के एक मेडिकल कॉलेज से 110 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गई है। वह देश में संक्रमण से मुक्त होने वाली सबसे उम्रदराज मरीजों में से एक हैं।
मलप्पुरम (केरल), 29 अगस्त उत्तर केरल के एक मेडिकल कॉलेज से 110 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गई है। वह देश में संक्रमण से मुक्त होने वाली सबसे उम्रदराज मरीजों में से एक हैं।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि मलप्पुरम जिले की रंदाथानी वरियाथ पाथु नामक महिला राज्य में सबसे अधिक उम्र की मरीज हैं जो कोरोना वायरस संक्रमण से उबरी हैं।
यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.
डॉक्टरों ने बताया कि 18 अगस्त को अस्पताल में भर्ती करायी गई इस वृद्धा पर उपचार का असर नजर आया क्योंकि उनके मन में तनाव नहीं था।
उन्होंने कहा, ‘‘पाथु को उनकी बेटी से संक्रमण हुआ था। उन्हें बस मामूली लक्षण थे।’’
यह भी पढ़े | Cobra Spotted Near Gate Of Saket Metro Depot: साकेत मेट्रो डिपो के गेट के पास मिला चार फीट लंबा कोबरा.
स्वास्थ्य मंत्री ने इन वृद्ध महिला को उत्तम इलाज करने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई रहे राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गर्व का पल है।
इससे पहले 105 साल की एक अन्य वृद्धा और 103 साल के बुजुर्ग भी कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)