विदेश की खबरें | सूडान में सोने की खदान धंसने से 11 श्रमिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. काहिरा, 29 जून (एपी) पूर्वी सूडान में एक सोने की खदान आंशिक रूप से धंसने से 11 श्रनिकों की मौत हो गई। सरकारी कंपनी के परियोजना प्रभारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काहिरा, 29 जून (एपी) पूर्वी सूडान में एक सोने की खदान आंशिक रूप से धंसने से 11 श्रनिकों की मौत हो गई। सरकारी कंपनी के परियोजना प्रभारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूडानी मिनरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी ने एक बयान में कहा कि पूर्वी नील नदी प्रांत के रेगिस्तानी शहर होउइद में केर्श अल-फील खदान धंस गयी।

बयान में कहा गया कि सात अन्य श्रमिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंपनी ने कहा कि उसने उत्खनन रोक दिया है तथा अनौपचारिक खनिकों को वहां पर काम न करने की चेतावनी दोहराई है।

सूडान एक प्रमुख स्वर्ण उत्पादक देश है, लेकिन खराब सुरक्षा मानकों के कारण खदानों का ढहना आम बात है।

हाल के वर्षों में इसी तरह की घटनाओं में 2023 में हुई दुर्घटना शामिल है जिसमें 14 खनिकों की मौत हो गई थी और 2021 में हुई एक अन्य दुर्घटना में 38 लोगों की जान चली गई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\