देश की खबरें | दिल्ली के चिड़ियाघर से चंदन के 11 पेड़ चोरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली चिड़ियाघर परिसर से कम से कम 11 पूरी तरह से विकसित चंदन के पेड़ चोरी हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी दिल्ली चिड़ियाघर परिसर से कम से कम 11 पूरी तरह से विकसित चंदन के पेड़ चोरी हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि परिसर से चंदन के पेड़ों की चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी खामी का संकेत देता है।

चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

यह घटना उस घटना के करीब महीने बाद आई है जब जंगली कुत्ते चिड़ियाघर परिसर में दाखिल हो गए थे और दो लुप्तप्राय हिरणों सहित तीन हिरणों को मार डाला था।

चिड़ियाघर के एक सूत्र ने कहा कि लगभग आठ अज्ञात हथियारबंद लोग बृहस्पतिवार तड़के सुंदर नर्सरी के साथ चारदीवारी के ऊपर कंटीले तारों की बाड़ को काटकर चिड़ियाघर परिसर में घुस गए।

सूत्र ने कहा, “लोगों ने निदेशक के आवास के पास पूरी तरह से विकसित पेड़ों को काट लिया और अजीमगंज सराय के एक हिस्से में लगे आठ पेड़ काट ले गए, जो दिल्ली चिड़ियाघर के अंतर्गत आने वाले जंगल में पड़ता है।”

पेड़ करीब 30-35 साल पहले लगाए गए थे। अब उनमें से चार से पांच ही बचे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\