देश की खबरें | मध्यप्रदेश के एक गांव में 11 मोर मृत पाए गए, वन विभाग ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में झाबुआ जिले के एक वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को खेतों के पास 11 मोर मृत पाए गए, जिसके बाद वन विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झाबुआ (मध्यप्रदेश), 10 जुलाई मध्यप्रदेश में झाबुआ जिले के एक वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को खेतों के पास 11 मोर मृत पाए गए, जिसके बाद वन विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक वन अधिकारी ने बताया कि ये पक्षी थांदला तहसील के ढेबर बड़ी गांव में मृत पाए गए जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मोरों के शवों को मेघनगर ले आए।

अधिकारी ने बताया कि झाबुआ के पशु चिकित्सालय में उनका पोस्टमार्टम किया गया और उनके विसरा के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

झाबुआ के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सुनील सुलिया ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत की अनुमति से मृत मोरों को दफन कर दिया गया।

आदिवासी बहुल झाबुआ जिले की पेटलावद, थांदला और झाबुआ तहसीलों में मोरों की बड़ी संख्या पायी जाती है।

किसान अपनी फसलों को जानवरों और पक्षियों से बचाने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव करते हैं। एक पर्यावरणविद् ने बताया कि कई बार ऐसी फसलें खाने से मोर मर जाते हैं।

जिला पर्यावरण वाहिनी के संयोजक दिलीप सिंह ने कहा, ‘‘जिले में मोरों के संरक्षण के लिए कोई ठोस परियोजना लागू नहीं की जा रही है। नतीजतन, ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं।’’

उन्होंने कहा कि वन विभाग को मोरों के संरक्षण के लिए एक अभयारण्य बनाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\