देश की खबरें | 11 अक्टूबर : हिंदी सिनेमा के सर्वकालिक लोकप्रिय अदाकार अमिताभ बच्चन का जन्मदिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद में 11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ ने 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन 1973 में आई फिल्म जंजीर में पुलिस इंस्पैक्टर की उनकी भूमिका ने उन्हें एंग्री यंगमैन का तमगा दिलाया और उसके बाद दीवार और शोले जैसी फिल्मों ने उन्हें एक महान अभिनेता के तौर पर गढ़ दिया। इसके बाद की कहानी अपने आप में किसी परीकथा से कम नहीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इलाहाबाद में 11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ ने 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन 1973 में आई फिल्म जंजीर में पुलिस इंस्पैक्टर की उनकी भूमिका ने उन्हें एंग्री यंगमैन का तमगा दिलाया और उसके बाद दीवार और शोले जैसी फिल्मों ने उन्हें एक महान अभिनेता के तौर पर गढ़ दिया। इसके बाद की कहानी अपने आप में किसी परीकथा से कम नहीं।

देश दुनिया के इतिहास में 11 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने 25 अक्टूबर के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए मांगे सुझाव.

1737: कलकत्ता :अब कोलकाता: में भीषण समुद्री तूफान से छोटे बड़े सैकड़ों जहाज और छोटी नौकाएं तबाह हो गईं। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने आधिकारिक तौर पर तूफान में तीन हजार लोगों के मारे जाने की बात कही। हालांकि अपुष्ट सूत्रों ने मरने वालों की तादाद कहीं ज्यादा बताई। तूफान की तारीख को लेकर भी विवाद रहा।

यह भी पढ़े | Infiltration in Kashmir: सेना की 15 कोर के GOC लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. राजू बोले- कश्मीर में घुसपैठ की घटनाओं में आई कमी.

1902: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिक नेता और लोकनायक के नाम से पुकारे गए जयप्रकाश नारायण का जन्म।

1923: विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ हरीश चंद्र का जन्म । उन्होंने आधुनिक गणित की एक छोटी शाखा पर काम किया और उसे इस हद तक विकसित कर दिया कि दुनियाभर के गणितज्ञ उस शाखा की ओर आकर्षित हुए।

1942 : हिंदी सिनेमा के युगपुरूष अमिताभ बच्चन का जन्मदिन

1987: भारतीय शांति सेना ने श्रीलंका में आपरेशन पवन शुरू किया। इसका उद्देश्य जफना को लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम के कब्जे से मुक्त कराना था।

2000 : इंटरनेशनल वुमन आफ द ईयर एसोसिएशन ने अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला रूस की वालेंतिना वी तेरेशकोवा को ग्रेटेस्ट वुमन एचीवर आफ द सेंचुरी अवार्ड देकर सम्मानित किया।

2002 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश को इराक के खिलाफ बलप्रयोग के लिए व्यापक अधिकार दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\