देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के 11 नए मामले, कुल संख्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं।

जियो

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 28 मई उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार को आयी कोविड-19 जांच रिपोर्ट में 11 लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Also Read | कोरोना संकट के बीच यूपी में 7.50 लाख श्रमिकों को रोजगार देने की रणनीति बना रही योगी सरकार.

उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

दोहरे ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 377 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से फिलहाल 110 लोग का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है।

Also Read | राजस्थान में टिड्डियों के हमले से 20 जिलों में 90,000 हेक्टेयर इलाका प्रभावित.

उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 262 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर घर जा चुके हैं और इनमें से 19 लोगों को आज छुट्टी मिली है।

दोहरे ने बताया कि जिन नयी जगह पर कोविड-19 का मामला आया है उन्हें संक्रमण मुक्त करने का काम शुरू हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी