देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,640 हो गयी।

भोपाल, 17 जुलाई मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,640 हो गयी।

प्रदेश में अब तक इस महामारी से 10,512 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 221 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के नौ जिलों में ही संक्रमण के नये मामले सामने आये, जबकि 48 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के पांच नए मामले भोपाल में, जबकि इन्दौर में चार, एवं टीकमगढ़, तथा जबलपुर में एक-एक नये मामले सामने आये। प्रदेश में कुल 7,91,640 संक्रमितों में से अब तक 7,80,907 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। शनिवार को कोविड-19 के 23 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शनिवार को 1,41,686 लोगों को संक्रमण रोधी टीके लगाए गये। प्रदेश में अब तक 2,51,56,976 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\